फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर विपरित दिशा से आते जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी। दया शुगर मिल में गन्ना लाने वाले वाहनों की हाईवे पर लंबी लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते हाईवे पर एक ही लेन में आने जाने वाले वाहन चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम से ही मुजफ्फरनगर हाईवे पर दया शुगर मिल में गन्ना डालने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की करीब एक किमी लंबी लाइनें गागलहेड़ी और मुजफ्फरनगर की तरफ लग गई थी। बुधवार दोपहर दो बजे तक मुजफ्फरनगर हाईवे की एक साइड पूरी तरह से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की वजह से बंद हो गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहन विपरीत दिशा से आने लगे तो कई बार दूसरी साइड भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हाईवे पर एक ओर ही वाहन आने जाने की वजह मोटरसाइकिल सवार भी आपस में भिड़ गए जिससे उन्हें काफी चोट आई। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से बुधवार को दिन भर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। उधर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मिल प्रबंधन को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मिल परिसर में लिए जाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। ताकि हाईवे वाहनों के सुगम आवागमन के लिए खाली हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें