फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का हाल: गन्ना भुगतान के लिए तरस रहे किसान, चीनी मिलों पर 348 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किसानों का दर्द

Sat, 20 Aug 2022 08:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसान तरस रहे हैं। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का करीब 348 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में किसानों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चीनी मिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेराई सत्र के समाप्त होने के करीब तीन महीने बाद भी सहारनपुर जनपद के किसान बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। जनपद की पांच चीनी मिलों पर करीब 348 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। वहीं मिलों पर गन्ना समितियों के भी लगभग 13.58 करोड़ रुपये बकाया हैं। जिले में सिर्फ देवबंद चीनी मिल ने ही गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान किया है। भुगतान में सबसे पीछे गांगनौली चीनी मिल है।

विज्ञापन


शासन प्रशासन के तमाम प्रयास किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रहे हैं। गांगनौली ने 46.22 प्रतिशत, शेरमऊ ने 98.81 प्रतिशत, गागलहेड़ी चीनी मिल ने अब तक 55.61 प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया है। सहकारी क्षेत्र की नानौता चीनी मिल ने 80.01 प्रतिशत और सरसावा चीनी मिल ने 84.59 प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान चौधरी अशोक कुमार, मेवाराम, आरिफ प्रधान, अतुल फंदपुरी आदि का कहना है कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्हें रोजमर्रा के खर्च को पूरा करने में भी उधार का सहारा लेना पड़ रहा है।

बकाएदार मिलों पर होगी सख्ती
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों को नोटिस भेजे जाएंगे। मिलों को भुगतान का शैडयूल जारी करना होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - डॉक्टर आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में बकाया गन्ना मूल्य
मिल              बकाया

गांगनौली      193 करोड़ रुपये
शेरमऊ        3.61 करोड़ रुपये
गागलहेडी     70.75 करोड़ रुपये
नानौता        53.88 करोड़ रुपये
सरसावा       26.43 करोड़ रुपये
गन्ना विभाग के 18 अगस्त के आंकडों के अनुसार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें