फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ इच्छा शक्ति और जुनून से मिलती है सफलता : कपिल देव

Wed, 21 Feb 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव से मुलाकात करते जावेद साबरी , स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि सफलता दृढ़ इच्छा शक्ति और जुनून से मिलती है। इसके लिए निरंतर प्रयास की जरूरत है। सोमवार रात पूर्व कप्तान सहारनपुर में अपनी बहन के यहां पत्नी रोमी देव के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आए कपिल देव ने बड़े ही सरल स्वभाव के साथ अपने रिश्तेदारों से बात की और उनका हाल जाना। इस दौरान स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी ने उन्हें उनके साथ अपना पुराना फोटो भेंट किया। जिस पर कपिल देव ने आल द बेस्ट लिख कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका सहारनपुर से पुराना नाता रहा है। वह यहां आए हैं तथा सहारनपुर से भौगोलिक तौर पर भी अच्छे से वाकिफ हैं। लेकिन इस बार वह लंबे समय बाद आए हैं। इस दौरान इशान साबरी व विक्की शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें