फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए 28 सितंबर तक जमा कराएं प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर तक अपने प्रपत्र जमा करा दें।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थान के अभ्यर्थियों से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय व निजी संस्थानों के लिए नवीन आवेदनकर्ताओं से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। ऐसे समस्त गैर चयनित अभ्यर्थियों की ग्रुप वार मेरिट के क्रम में सूची संबंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपलब्ध हो गई है। राजकीय व निजी संस्थान के अचयनित व अप्रवेशित सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगिन में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि राजकीय संस्थानों में जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी उसी जनपद की सीटों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जहां के लिए अभ्यर्थी पूर्व में पंजीकृत है यानी जो उनका गृह जनपद है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिए रैंक पर क्लिक करने पर दो विकल्प पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी की रैक एवं नवीन आवेदनकर्ता की रैंक प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि प्रविष्टि करने पर उसकी रैंक प्रदर्शित होगी, जिसका प्रिंटऑउट प्राप्त कर चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए 28 सितंबर तक अपनी पंजीकृत आवेदन एवं रैंक नोडल आईटीआई दिल्ली रोड सहारनपुर में जमा करेंगे, जिससे अंतिम तिथि 30 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम पूर्व पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। इसके बाद उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष नवीन आवेदनकर्ता की मेरिट सूची में से व्यवसाय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें