फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमर्सिबल पंप मशीन में उतरा करंट, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। सबमर्सिबल पंप लगाते वक्त मशीन के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को छू जाने पर उतरे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार की शाम छुटमलपुर की हिंद विहार कालोनी के एक घर में 25 वर्षीय सुशील सैनी पुत्र धर्मपाल निवासी कमाली थाना फतेहपुर अपने साथियों के साथ सबमर्सिबल पंप लगा रहा था। काम पूरा होन के बाद जब वह मशीन को हटा रहा था तो घर से बाहर से गुजर रही बिजली लाइन के तारों से मशीन छू गई। इससे मशीन में करंट आ गया और सुशील उसकी जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें