फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यूट्यूबर का मोबाइल फोन लूटा, दूर तक जमीन पर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने दो दिन पहले अंबेहटा से बाइक भी की थी चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार मोबाइल व बाइक बरामद की

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर, नकुड़। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक यूट्यूबर से मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो आरोपी बाइक सहित उसे घसीटते हुए करीब 500 मीटर तक ले गए और फिर फरार हो गए। आरोपियों ने दो दिन पूर्व अंबेहटा से बाइक भी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गांव अंबेहटी निवासी सूरज यूट्यूब चैनल के लिए कॉमेडी करता है। बुधवार को करीब तीन बजे वह नकुड़ से अपने गांव जा रहा था, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छिनने का प्रयास किया। सूरज ने विरोध किया तो आरोपी उसे सड़क पर करीब पांच सौ मीटर तक घसीटकर मोबाइल फोन छीनकर भाग गए, जिससे सूरज के दोनों हाथ व पैरों में गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित ने बाइक सवार बदमाशों में से एक आरोपी को पहचान लिया और कोतवाली नकुड़ में तहरीर दी।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने निशांत और अंकित निवासी रनियाला दयालपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने बाइक दो दिन पहले ही अंबेहटा से चोरी की थी।
विज्ञापन




नशे की खातिर करते थे लूट

आरोपी निशांत 12वीं पास और अंकित कक्षा दस तक पढ़ा है। वह दोनों नशा करने के आदी हैं। इसी वजह से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। लूटे गए सामान को बेचकर मादक पदार्थ खरीदते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें