फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और लगन से तालीम हासिल करें छात्र : मुफ्ती निसार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मदरसा शमशुल उलूम में हुआ कार्यक्रम, कु्रआन हिफ्ज करने वाले छात्र अमन खान की हुई दस्तारबंदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
देवबंद। मदरसा शमशुल उलूम में दस्तारबंदी कार्यक्रम हुआ, जिसमें उलमा ने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने, दूसरों तक उसकी रोशनी पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नौगजा पीर स्थित मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती निसार खालिद ने कहा कि खुशनसीब होते हैं वो माता-पिता जिनके बच्चे कुरआन पाक को अपने सीनों में महफूज कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी तालीम इंसान को सही रास्ते पर चलने और दूसरों की मद्द करना सिखाती है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करें। साथ ही इसकी रोशनी दूसरों तक पहुंचाएं। इसके उपरांत उलमा ने कुरआन पाक हिफ्ज करने वाले छात्र अमन खान की दस्तारबंदी की। साथ ही मुल्क में शांति व आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। इसमें अमानुल्ला, रिजवान सलमानी, अब्दुल सलाम, समीर, असलम, रिहान अहमद, मेहरबान, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें