फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Sat, 24 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लैपटाॅप लिए छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में  प्रदेश सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के तहत शुक्रवार को जनपद के दसवीं और 12वीं पास 1745 विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण हुआ। लैपटॉप हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


अतिथियों ने विद्यार्थियों को लैपटॉप का सदुपयोग करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। शुक्रवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी रहे।

लैपटॉप का वितरण सुबह दस बजे होना था, मगर मंत्री की ट्रेन लेट होने की वजह से कार्यक्रम सवा दो घंटे देरी यानी सवा 12 बजे शुरू हुआ। 1745 विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया गया। इनमें दसवीं के 874 और 12वीं के 871 विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने लैपटॉप का सदुपयोग करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की अपील लाभार्थियों से की। साथ ही डायल 100, 1090, कन्या विद्याधन, 102 और 108 जैसी सेवाओं और जनहित की योजनाएं गिनाई।

डीएम शफकत कमाल ने विद्यार्थियों से लैपटॉप का सदुपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद यूनुस ने किया। मंच पर सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, नीरज चौहान, चरण सिंह बबलू, इसरार चौधरी, नुसरत साबरी, डीआईओएस आरके तिवारी समेत अनेक लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें