चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
छुटमलपुर / नानौता / नकुड़ / रामपुर मनिहारान। जिले के देहात में बृहस्पतिवार को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान वंदेमातरम का गायन किया और शहीदों के स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर विकास खंड मुजफ्फराबाद में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम दीप्ति देव, बीडीओ रवि प्रकाश और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने विकास खंड परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी जी का संबोधन सुना गया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इसमें अर्जुन सिंह राणा, बिजेंद्र सिंह, जमशेद अली, जय सिंह, ललित कुमार, प्रवीन कुमार शर्मा, अनिल गोयल, दानिश सिद्दीकी, जितेंद्र कुमार, जयविंदर सिंह, संजय कुमार आदि रहे।
नानौता में नगर पंचायत कर्मचारियों और किसान सेवक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी के साथ चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में शहीदों को नमन करते हुए नारे लगाए गए। इसमें राम अवतार सिंघल, नरेश पुंडीर भायला, कृत पाल सिंह, सुशील कुमार, विजय शर्मा, मुकेश कुमार, मयंक गर्ग, किश्वर जहां, नीतू सिंह, सुमन त्यागी, अनिता राणा, शोभा सिंह, हरिमोहन त्यागी, सुनील कुमार गुप्ता, नगर पंचायत कर्मचारी प्रदीप कुमार, सुंदर लाल रुहेला, नौशाद अंसारी, गोपाल आदि रहे।
नकुड़ के केएलजीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सुबह नगर के मुख्य मार्गों से होकर प्रभातफेरी का आयोजन किया। इसे एसडीएम हिमांशु नागपाल एवं तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए खंड विकास कार्यालय पहुंची। जहां सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन हुआ। एसडीएम समेत सभी अधिकारियों और नकुड़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने ब्लॉक सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। प्राधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद दिया।
रामपुर मनिहारान के जैन इंटर कॉलेज, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। बाद में खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर एसडीएम एसएन शर्मा व स्कूलों के प्रधानाचार्य आदि ने पुष्प अर्पित किए।
नकुड़ में शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन करते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR
खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित करते एसडीएम एसएन शर्मा- फोटो : SAHARANPUR