छुटमलपुर में पराली प्रबंधन को लेकर जागरुकता रैली निकालते बच्चें
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर। पराली प्रबंधन को लेकर एएचपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य भूप सिंह ने कॉलेज परिसर से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से गंभीर पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति पैदा होती है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा छात्र-छात्राएं किसान अभिभावकों को जागरूक करें। रैली इंटर कॉलेज से शुरू हो कर गांधी आश्रम तिराहे, ज्योति किरण, सहारनपुर रोड, घास मंडी तिराहे, देहरादून रोड होते स्कूल परिसर में समापन हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अशोक राय, देवी दत्त शुक्ल, सुरेंद्र मोहन शर्मा, भंवर सिंह, संजय राठौर, ब्रिजेश शर्मा आदि रहे। संवाद