फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सरोद बजाना सीखा

विज्ञापन
सेंट मैरी ऐकेडमी मिशन कंपाउंड स्कूल में भारतीय शास्त्रीय संगीत के सरोद वाद्य की कार्यशाला में ज? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मेरीज एकेडमी में आयोजित भारतीय शास्त्रीय संगीत के सरोद वाद्य की पांच दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। स्पिक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज मल्होत्रा ने बताया कि यह कार्यशाला सरोद वादक उस्ताद अली अकबर खान के 100 वें जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कराई गई है।
विज्ञापन

कार्यशाला में सरोद वादक डॉ. राजीब चक्रवर्ती को कोलकाता से आमंत्रित किया गया। डॉ. राजीब चक्रवर्ती का अथक प्रयास सार्थक हुआ और पहली बार 24 युवाओं ने सरोद वाद्य यंत्र की प्रारंभिक जानकारी ली। सरोद की विभिन्न बारीकियों को समझते हुए पहले तीन दिन ‘डा’ और ‘रा’ दाएं हाथ का चलन सीखा और चौथे और पांचवें अंतिम दिन ‘रा’ व ‘चिक’ और बाएं हाथ से स्वर बजाने का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य सिस्टर अगस्टस मैरी फ्रांसिस और फादर मैनेजर ने कहा की यह स्पिक मैके का अनूठा प्रयास है, जिससे युवाओं ने पहली बार भारतीय शास्रीय संगीत के वाद्य को छुआ और बजाकर देखा। कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त लोकेश एम. ने कहा कि युवाओं को किसी न किसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संगीत, वाद्य को सीखना चाहिए। कार्यक्रम के स्पिक मैके की संयोजक शेफाली मल्होत्रा, प्रियंका, ललित, मोहम्मद शाहद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें