फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगे छात्र, बोले हैप्पी होली

विज्ञापन
नानौता के जनता मान्टेसरी स्कूल में होली खेलते बच्चे। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
होली के रंग में रंगे छात्र, बोले- हैप्पी होली
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। होली को लेकर नगर की शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधतंत्र ने छात्र-छात्राओं को होली पर चाइनीज रंगों से बचने व शान्तिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
शनिवार को नगर के जनता मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रामभूल सिंह ने सभी से होली पर शांति व सद्भावना के साथ त्योहार का आनंद उठाने की अपील की। इसमें संदीप कुमार, गरिमा पुंडीर, रेणु पंडीर, रविशा, साक्षी, पूजा, कोमल, सारिका, नीशू, कनिष्का, मीनाक्षी, टिवंकल, नेहा, चित्रा आदि रहे।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों ने मचाया होली का धमाल
गंगोह। बाजारों पर भी होली की मस्ती छाने लगी है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की पिचकारियां सज गई हैं। शनिवार को नगर के स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेलकर पर्व को मनाया। नामदेव पब्लिक स्कूल में ‘होली कार्यक्रम‘ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने सभी को होली की हार्दिक बधाई दी और होली मनाने के कारण पर प्रकाश डाला। प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि इस वर्ष कोरोना का डर भी परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने बच्चों को रंगों से दूर रखने की सलाह दी। अरविंद शर्मा, मनोज कौशिक, संगीता, रेखा, नेहा, बाबर खान आदि उपस्थित रहे। जवाहर गंज स्थित बाला विद्या मंदिर स्कूल में होली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा ने कहा कि होली किसी एक धर्म विशेष का पर्व नहीं होता। यह समस्त मानव जाति को प्रेम, भाईचारे एवं एकता के सूत्र में बांधता है। अंकाक्षा शर्मा, राधिका शर्मा, मीनाक्षी कश्यप, नेहा कश्यप आदि रहे। प्रकाश जूनियर हाई स्कूल, सी.डी. के. आर माडर्न इंटर कालेज, प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी स्कूल, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल व विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थाओं में धूमधाम से मनाया होली उत्सव
देवबंद। स्कूलों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अबीर गुलाल से शिक्षकों के संग होली खेलते हुए खूब धमाल मचाया।
आरके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने किया। बच्चों ने अध्यापकों के साथ जमकर होली खेली। प्रधानाचार्य एके सिंह ने कहा कि होली पर्व सत्य और धर्म की जीत का सूचक है। उन्होंने बच्चों को रासायनिक रंगों से दूर रहने का आह्वान किया। लालवाला रोड स्थित माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में बच्चों, अध्यापकों व स्टाफ ने एक-दूसरे को रंग लगाया। प्रबंधक देवीदयाल शर्मा और प्रधानाचार्या रूबी शर्मा ने बच्चों से केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलने की शिक्षा दी। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बच्चों को होली का महत्व बताया। इस मौके पर सरिता, सुनीता, नीना, वीना, प्रमिता, शिवांगी, भारती मौजूद रहे। बीआर कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन में होली मिलन समारोह में सचिव जनार्दन दास त्यागी ने छात्रों को कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव की सलाह दी। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डा. योगेंद्र त्यागी, अरुण कुमार, निधि त्यागी, सपना त्यागी, प्रवीन कुमार, गौरव शर्मा, अंजर उस्मानी आदि रहे।

आरके पब्लिक स्कूल में होली खेलते बच्चे- फोटो : DEVBAND

माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में गुलाल से होली खेलते बच्चे- फोटो : DEVBAND

गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल से घर की और जाते रंगों की मस्ती में सरोबार छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के चलते ओटो में होली खेलते स्कूली बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें