फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला में शनिवार को मंडल स्तरीय कला उत्सव आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कहानी वाचन, नृत्य, दृश्य कला, संगीत गायन और वादन जैसी विधाओं में प्रतिभाग किया। पारंपरिक कहानी वाचन में मानसी अभिनय गुरुकुल के अध्यक्ष केके गर्ग और योगेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के पंकज यादव और केएलजी पब्लिक स्कूल की स्वाति सैनी निर्णायक रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या संतोष, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की नीलम रानी ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें