फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने हंगामा किया

Sun, 07 Aug 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे स्टेलियन काॅलेज के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेलियन इंजीनियरिंग कॉलेज छुटमलपुर के बीटेक के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर कॉलेज बीच में ही बंद करने एवं कोर्स पूरा न कराए जाने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कॉलेज बंद होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

 
शनिवार को स्टेलियन इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून रोड, छुटमलपुर के बीटेक के छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने इस वर्ष को कॉलेज नहीं चला रहा है।

उन्होंने कॉलेज पहुंचकर पता किया तो वहां मौजूद अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बताया कि कॉलेज के मालिकों ने कहा है वे आगे कॉलेज नहीं चलाएंगे। चाहे विद्यार्थी अंतिम वर्ष का हो या फिर किसी और वर्ष का, कोर्स चाहे पूरा हुआ हो या न हुआ हो। उससे अब कॉलेज का कोई मतलब नहीं है। छात्रों ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। तीन वर्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रभा, भावना, भूमिका, प्रज्ञा, पारुल, रचिता, नेहा, कपिल, आदित्य, धर्मेंद्र, अवनीश, अमित, अंकित, अमन, मोहक गर्ग, सुमित सिंघल, सुशील कुमार, गोविंद, विनीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें