फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दीवार गिरने से मलबे में दबे छात्र-छात्रा

विज्ञापन
मलबे में दबकर घायल हुआ छात्र। संवाद
विज्ञापन
चिलकाना। दीवार गिरने से स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही एक छात्रा और छात्र मलबे में दबने से घायल हो गए। दोनों की साइकिलें भी टूट गईं। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में सुल्तानपुर के मोहल्ला खेड़ा में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई दीवार अचानक सड़क में गिर गई। जिस समय दीवार गिरी उसी समय छात्र-छात्राएं वहां से गुजर रहे थे। दीवार के मलबे में गांव गाठेड़ा निवासी छात्रा हिमांशी कक्षा आठ साइकिल सहित दब गई। इसी समय गांव फिरोजाबाद निवासी अलबशर कक्षा आठ भी दीवार के मलबे की चपेट में गया। उनकी चीख पुकार सुन कर आस पड़ोस के लोगों ने ईंटें हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मलबे में दबने से दोनों चोटिल हो गए तथा साइकिल भी टूट गई। दोनों को कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया गया। छात्रा हिमांशी के पैर तथा हाथों पर गंभीर चोट लगी है। दोनों छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बता दें कि दस दिन पहले भी सुलतानपुर में एक जर्जर दीवार के गिरने से दो स्कूली बच्चे चोटिल हो गए थे। बावजूद इसके प्रशासन ने अभी तक जर्जर भवन मालिकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। कस्बे में ऐसी कई जर्जर इमारतें हैं, जो किसी भी समय धराशायी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें