छात्रों ने की सहपाठी से मारपीट, घायल
नानौता। आपसी कहासुनी को लेकर कॉलेज के छात्रों ने एक सहपाठी को बाहरी साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।
मोहल्ला चाहमन्जली के दादा मीरा जी रोड स्थित इंटर कॉलेज में छछरौली निवासी रोहित पुत्र नाथूराम कक्षा 10 का छात्र है। पीड़ित रोहित के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी कहासुनी अपनी कक्षा के छात्र के साथ हो गई थी। उक्त आरोपी छात्र द्वारा स्कूल के बाहर अपने दो-तीन बाहरी साथी बुलवा लिया। उक्त आरोपी छात्र व साथियों ने रोहित को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़ित छात्र को थाने पर ले जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद