फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग के दौरान तमाशबीन छात्र को लगी गोली

विज्ञापन
गोली लगने के बाद एंबुलेंस में घायल छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। गंगोह-करनाल मार्ग पर गांव मोहड़ा गेट के समीप दो पक्षों में फायरिंग के दौरान बाइक सवार बीबीए का छात्र गोली लगने से घायल हो गया। घायल छात्र को सीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, छात्र को गोली लगने के बाद आपस में लड़ रहे लोग भाग खड़े हुए। घायल छात्र भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के पीए का पुत्र बताया गया है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव दूधला निवासी और सांसद प्रदीप चौधरी के पीए नाथीराम का पुत्र मुकुल गंगोह के एक कालेज में बीबीए का छात्र है। शुक्रवार दोपहर बाद वह गांव के ही अपने साथी आयुष के साथ कॉलेज से गांव लौट रहा था। घायल छात्र के पिता नाथी राम ने बताया कि मोहड़ा गेट के पास कुछ लोगों में मारपीट हो रही थी। इसी दौरान मुकुल व आशीष भी वहां रुककर मारपीट देखने लगे। तभी अचानक दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इसी दौरान एक गोली मुकुल की जांघ में लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मुकुल को गोली लगते ही आपस में लड़ रहे लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देर शाम तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी कैमरों और लोगों से बातचीत कर आपस में लड़ रहे लोगों के बारे में पता चलाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। सीओ गंगोह चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें