फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा बनी कोतवाली प्रभारी, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
नकुड कोतवाली की प्रभारी बनी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा शहनूमा मलिक मौजूद छ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान कोतवाल से छात्रा शहनुमा मलिक को एक घंटे के लिए कोतवाली प्रभारी बनाया कोतवाली प्रभारी बनी छात्रा ने फरियादियों की शिकायत सुन कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर अमल करते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन आशा रंजन के साथ विद्यालय की करीब तीन दर्जन छात्राओं ने कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल सुशील सैनी ने छात्राओं को डायल 1090 और 112 आदि के बारे में जानकारी दी। मुसीबत के समय हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की अपील की। कोतवाल ने छात्राओें को एक घंटे के लिए कोतवाली प्रभारी बनकर जन शिकायतें सुनने का ऑफर दिया तो छात्राएं खुशी से उछल पड़ी। कक्षा सात की छात्रा शहनुमा मलिक ने कोतवाली प्रभारी बनने की इच्छा जाहिर की तो कोतवाल ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर कोतवाली का सीयूजी नंबर वाला फोन छात्रा को दे दिया और आने वाली शिकायत सुनकर कार्रवाई कराने का आग्रह किया। वक्त गांव नवाजपुर निवासी शहजाद अपनी समस्या लेकर पहुंचा तो छात्रा शहनुमा मलिक से ही समस्या सुनने को कहा।
हवालात, बैरक आदि की जानकारी दी
कोतवाल सुशील सैनी ने सभी बच्चों को अपराध से संबंधित धाराओं के बारे में विवेचनाओं के बारे में और अन्य जानकारी देते हुए हवालात, थाने के बैरक, मैस आदि का दौरा कराते हुए थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय की वार्डन आशा रंजन ने कोतवाल सुशील सैनी की प्रशंसा की। इसके पश्चात कोतवाल ने छात्राओं को जलपान कराकर विदाई दी। कोतवाली में हुए इस आयोजन की सभी लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें