फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गन्ना सर्वे टीम अनुपस्थित मिली तो होगी कडी कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गन्ने सर्वे का निरीक्षण करते उपगन्ना आयुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने रविवार को गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित किसानों को सर्वे पर्ची भी सौंपी। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में सर्वे टीम अनुपस्थित मिली तो संबंधित के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को उप गन्ना आयुक्त ने विकास खंड नकुड़ के गांव मल्ला मजरा में औचक निरीक्षण किया। वहां पर सर्वेयर विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम गन्ना सर्वे कर रही थी। उप गन्ना आयुक्त ने किसान सेवाराम को उनके गन्ना सर्वे की पर्ची सौंपी। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने सामने ही अपना गन्ना सर्वे कराएं। किसान गन्ने के साथ ही शिमला मिर्च की सहफसली कर रहे हैं। उनके पड़ोसी किसान अमित गन्ने के साथ ही हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान शेरमऊ चीनी मिल के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें