फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम एसएसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि जनपद में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन करने वालों और अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टॉस्क फोर्स को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा होगी। अवैध खनन करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना रॉयल्टी एवं फर्जी रॉयल्टी वालो को किसी भी हालत में बख्शा ना जाए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सभी इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की सूचना तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी को दें। जिससे उप जिलाधिकारी तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कर सके। उन्होंने ओवरलोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा, उप जिलाधिकारी नकुड अजय कुमार अंबष्ट, जिला खान अधिकारी रणवीर सिंह, सीओ बेहट रुचि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जांच बैठाई
सहारनपुर। फर्जी रायल्टी से चढाकर अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वालों की जांच के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने इस समिति को 15 दिनों के अंदर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच समिति में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, उप जिलाधिकारी बेहट, क्षेत्राधिकारी पुलिस बेहट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी और खान अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें