फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायरल बुखार की मार, हर घर में हैं बीमार

विज्ञापन
सहारनपुर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजो की भीड़
विज्ञापन
-अस्पतालों में ओपीडी अन्य दिनों के मुकाबले दो गुना तक बढ़ी
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में हर रोज एक हजार से अधिक आ रहे मरीज
-बेड पड़े कम, एक बेड पर दो-दो मरीजों का हो रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उमस भरी गर्मी में शहर से गांवों तक वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। लगभग हर घर में एक सदस्य चारपाई पर बुखार से तप रहा है। अस्पतालों की ओपीडी अन्य दिनों के मुकाबले करीब दो गुना तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं, वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। चिकित्सक बीमारियों से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1490 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। पर्चा काउंटर पर सुबह नौ बजे से ही लंबी कतारें लगी हुई थीं। ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को वायरल बुखार अपनी चपेट में ले रहा है। यही नहीं जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोग खुले में रखी चीजें, सड़े गले फल आदि का सेवन न करें। घर का खाना खाएं और सुरक्षित रहें। बासी भोजन, ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें। धूप से भी बचें, पानी ज्यादा पीएं। उल्टी दो तीन बार से अधिक होने पर चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही दवा लें।
ये बरतें सावधानी

-सर्दी जुकाम के मरीज से दूरी बनाए रखें।

-एसी से निकल कर तुरंत धूप में जाने तथा धूप से एसी में आने से बचें।

-ठंडा पानी पीने से बचे।

-ताजा भोजन करें, भोजन हल्का व सुपाच्य हो।

-गंदगी से दूर रहें।

-बाजार में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें।

-वायरल बुखार से पीड़ित मरीज से दूर रहें, जिससे संक्रमण न फैले।

-बारिश में भीगने से बचें, भीग जाएं तो तुरंत सूखे कपड़े पहनें।

-बीमार पड़ने पर खुद को दूसरों से दूर करें।

-वायरल बुखार होने पर कम से कम पांच दिन आराम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें