फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आवारा कुत्तों ने पांच मासूमों को नोंचा, एक रेफर

Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में कुत्ते द्वारा घायल किया गया मासूम बच्चा
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। आवारा कुत्तों ने पांच मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी अबूजर (6) पुत्र हसीन, उमैर (5) पुत्र शफीक, उजैर (6) पुत्र मोहसीन और मिसबाह (5) पुत्री इरशाद एवं मोहल्ला गुजरान निवासी अयान (6) पुत्र आरिफ रविवार शाम अपने अपने घर के बाहर खेल रहे थे। अभी आवारा कुत्तों ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। उनकी चीखें सुनकर आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें कुत्तों से बचाया। सभी बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया ने बताया कि अयान को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी कई बच्चों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें