फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पदक विजेता बेटी का परिजनों ने किया हवाई अड्डे पर स्वागत

विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिजनों के साथ प्राची चौधरी। श्रोत परिजन
विज्ञापन
सहारनपुर, सरसावा। चीन में आयोजित एशियाई खेलों में चार गुना 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक विजेता प्राची चौधरी भारत लौट आई। जहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिजनों ने बेटी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

चीन के होंगझोऊ शहर में आयोजित एशियाई खेलों में एथलेटिक्स टीम स्पर्धा प्रतियोगिता में रजत पदक दिलाने वाली सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव की बेटी प्राची चौधरी गत दिवस टीम के साथ भारत वापस लौट आई। प्राची के परिजन सचिन कालियर ने बताया कि चीन से लौटने के तुरंत बाद प्राची को एक राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भाग लेने के लिए बेंगलुरु रवाना होना था। इसलिए उन्होंने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत करने के उपरांत वहीं से ही बेंगलुरु के लिए रवाना होने से पूर्व प्राची स्वागत किया।
परिजनों ने बताया कि प्राची का लक्ष्य भारत को एथलेटिक्स में उच्च मुकाम पर पहुंचना है, जिसके लिए उसने घर आने से पूर्व अन्य स्पर्धा में भाग लेने की ठान ली है। अब प्राची चौधरी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के उपरांत करीब 10 दिन बाद गांव लौटेगी। जहां उसका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर प्राची के पिता जयवीर सिंह ने खुशी से छलकते आंसुओं के बीच बेटी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें