फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेसहारा गोवंश पर लाठी-डंडों से हमला कर तोड़े दोनों पैर, खेत में फेंका

Mon, 23 Nov 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम महंगी में खेत में घुसे एक बेसहारा गोवंश पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए। घायल गोवंश रातभर सर्दी में खुले आसमान के नीचे खेत में तड़पता रहा। सुबह जानकारी मिलने पर पशुधन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार खेत में घुसने से नाराज किसी व्यक्ति ने गोवंश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। कुत्तों और कौवों के हमले की आशंका को देखते हुए एक ग्रामीण ने उसे अपने घर में सुरक्षित रखा। गंभीर रूप से घायल गोवंश पूरी रात दर्द से तड़पता रहा। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार किया, लेकिन गोवंश की गंभीर हालत को देखते हुए आगे समुचित उपचार की आवश्यकता है।
ग्रामीण सुमित कुमार, बाबूराम, दीपक कुमार, पंकज सैनी और बृजपाल कोरी आदि ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गंगोह के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने गोवंश का प्राथमिक उपचार कर दिया है। गोवंश पर हमला करने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी कर थाने पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें