फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के चेक बांट रहे बसपाइयों को रोका

Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चेक नहीं मिलने पर लौटते हुए पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बसपा कार्यालय पर शब्बीरपुर पीड़ितों को मुआवजे का चेक बांट रहे बसपा पदाधिकारियों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में निषाधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए रोक दिया।
विज्ञापन


रविवार को बसपा पदाधिकारियों ने गांव शब्बीरपुर में हुए बवाल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा जो मुआवजे की घोषणा की गई थी, उस मुआवजे के चेक वितरित कराने के लिए बसपा पदाधिकारियों ने गांव में जाने की बजाय चयनित पीड़ितों को कार्यालय पर ही बुलवा लिया।

गांव के लोग भारी संख्या में कार्यालय पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बसपा पदाधिकारियों को चेक वितरण कार्यक्रम से रोक दिया।
विज्ञापन


जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने बताया कि प्रशासन ने अभी कुछ दिन के लिए चेक वितरण के लिए रोक दिया है। वह तो चेक तुरंत बांटना चाहते हें, जिससे लोग दवा करा सकें और घर में खाने का सामान ला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें