सहारनपुर। मुंबई सेंट्रल से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंककर मारा। इससे ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। मामले की आरपीएफ जांच कर रही है।
घटना देवबंद रेलवे स्टेशन से निकलने पर हुई। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति ने मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका। कोच में तेजी से लगा तो उसमें सवार यात्री घबरा गए। पत्थर को चलती ट्रेन पर मारा गया। यात्रियों ने इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद जीआरपी को दी। हालांकि ट्रेन वहां नहीं रुकी और सहारनपुर आकर ही रुकी। ट्रेन के गार्ड ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर थाने के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।