फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के विवाद में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। गांव मनोहरा में सड़क पर पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव में छह साल की बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव में पंकज और देवेंद्र के बीच पानी की निकासी को लेकर काफी दिनों से कहासुनी चल रही थी। मंगलवार की रात दस बजे इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से पथराव हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस ने लोगों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। विवाद में एक पक्ष के पंकज, अनुराधा और दूसरे पक्ष के देवेंद्र, आशु, इशिका (6) व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया पुलिस दोनों पक्षों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है। गांव में किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस दोनों पक्षों के लोगों पर नजर बनाए हुए है। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें