सहारनपुर। नानौता क्षेत्र के कीटनाशक विक्रेता श्री कृष्णा ट्रेडर्स के यहां से लिया गया कीटनाशक रसायन प्रोपीकोनाजोल 25 प्रतिशत का नमूना जांच में अधोमानक मिला है। इस पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माता फर्म तथा विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि यदि कोई विक्रेता बिना कीटनाशी लाइसेंस के कीटनाशी रसायनों को क्रय-विक्रय करता हुआ पाया गया तो उसके साथ-साथ दुकान या भवन स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।