फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव, दो पूर्व प्रधानों सहित 16 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
बेहट के खिड़का जुनारदार में पूर्व प्रधान के यहां किया गया पथराव व तोड़फोड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिड़का जुनारदार में मतदान के बाद बृहस्पतिवार देर रात ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में संघर्ष हो गया। जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मकानों की आड़ लेकर खुद को बचाया। पुलिस ने मौके से निवर्तमान प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है और 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे मतदान के बाद प्रधान पद के दो प्रत्याशियों निवर्तमान ग्राम प्रधान मुदस्सिर और पूर्व प्रधान सलीम अहमद के समर्थकों के बीच वोट को लेकर तनाव हो गया। देर रात यही तनाव दोनों पक्षों में संघर्ष का कारण बन गया। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर पथराव किया गया और लाठी डंडे चले। इसमें कई लोग चोटिल हुए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और निवर्तमान ग्राम प्रधान मुदस्सिर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य लोग मौके से भाग निकले। पथराव में घायल कई लोगों को अस्पताल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक रविंद्र कुमार की तरफ से 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
अलीम पुत्र शकील, मुदस्सिर पुत्र जब्बार, सलीम पुत्र शकील, सुहाम पुत्र सलीम, सुहैल पुत्र सलीम, गुलफाम पुत्र निसार, जुबैर पुत्र शकील, गुड्डू पुत्र काला, खिशाल पुत्र जहूर, जिशान पुत्र जहूर, सदाउल पुत्र इकरार, बिलाल पुत्र पाकू, कादिर पुत्र आरिफ, आजम पुत्र जब्बार, राशिद पुत्र इलियास सभी निवासी खिड़का जुनारदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें