फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनुसूचित बिरादरी के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दस घायल

Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। गांव सरदाहेड़ी में सोमवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में रंजिश को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें दौड़ाया। घायलों का सीएचसी फतेहपुर पर उपचार कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव के नाथीराम और मेघराज पक्ष में पिछले साल दीपावली पर कहासुनी हो गई थी। उस दौरान एक पक्ष के सचिन के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट भी थाने पर दर्ज कराई गई थी। उसके बाद तीन चार बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी हैं। रविवार शाम मेघराज पक्ष के युवक डंडे बरसा कर पेड़ पर जामुन तोड़ रहे थे, तभी नाथीराम पक्ष से पिंकी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट की। सोमवार सुबह इसकी तहरीर लेकर जब पिंकी पक्ष के लोग थाने जा रहे थे, तभी एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के नाथीराम, उसका बेटा सचिन, पुत्रवधू पिंकी पत्नी प्रदीप, अमित तथा दूसरे पक्ष के मेघराज, उसके बेटे सावन और अंशुल, धर्मेंद्र, ऋषिपाल, अश्वनी घायल हुए हैं। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष की पिंकी पत्नी प्रदीप की तरफ से 11 लोगों तथा दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार पुत्र ऋषिपाल की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ केस दर्ज
एक पक्ष की पिंकी पत्नी प्रदीप ने दूसरे पक्ष के ऋषिपाल, विनोद, सोनी, मेघराज, अक्षय, रितिक, सावन, शिव कुमार, प्रदीप, रोहित और रवि के खिलाफ मारपीट एवं गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र पुत्र ऋषिपाल ने नाथीराम, प्रवीन, प्रदीप, सचिन, अमित, धर्मेंद्र, नवीन, पिंकी और राखी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें