राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार पीड़ितों के लिए अलग से बनाई गई ओपीडी
- फोटो : SAHARANPUR
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना से बचाव को उठाए कदम
सरसावा (सहारनपुर)। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज में इससे बचाव के लिए विशेष ओपीडी आरंभ हो गई है जिसमें बुखार के मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
शनिवार को शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर संजीव कुमार ने बुखार पीड़ितों के लिए आरंभ की गई विशेष ओपीडी के विषय में जानकारी दी। डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस जिसे कोविड 19 भी कहते हैं से बचाव के लिए यह विशेष ओपीडी तैयार की गई है जिसके तहत केवल बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर तथा आपातकालीन वार्ड के समीप कक्ष नंबर 16 में अलग ओपीडी बनाई गई है शनिवार को यह ओपीडी आरंभ हो गई। जिसमें मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह तथा डॉ. अनुभव ने बुखार से पीड़ित करीब 80 मरीजों की जांच कर सभी को दवाइयां दी। सीएमएस डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बुखार पीड़ितों के लिए अलग ओपीडी का मकसद यह है कि यदि कोई कोरोना संक्रमण संभावित मरीज सामने आता है तो वह अन्य मरीजों के संपर्क में ना आ पाए जिससे कोरोना को प्रसारित होने से रोका जा सके। डॉक्टर संजीव कुमार ने जानकारी दी की अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित किसी मरीज अथवा व्यक्ति का कोई केस सामने नहीं आया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार पीड़ितों के लिए अलग से बनाई गई ओपीडी- फोटो : SAHARANPUR