फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पर उबले सफाई कर्मचारी

Fri, 13 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संघों की मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदर्शन किया। सोनी आजाद ने कहा कि नगर निगम में 80 ठेका सफाई कर्मचारी रखे गए हैं।

उन कर्मचारियों से 8000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो दलित, पिछड़े वर्ग का खुला शोषण है।, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो प्राईवेट कर्मचारी घरों में कूड़ा-कचरा साफ कर अपनों और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं नगर निगम का भी ठेका छोड़कर इनको भी सड़क पर लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने और कर्मचारियों का शोषण, उत्पीड़न बंद करने की मांग की। साथ ही वेतन का भुगतान शनिवार तक किए जाने की भी मांग की।

चेतावनी दी कि शनिवार तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो मंगलवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।  धीरज आजाद, राजकमल गौतम, ब्रजमोहन, सतीश आदिवाल, राहुल, राजीव, पिंटू, ब्रजवाल, सिक्कर सोनी, विनोद चौधरी, लक्ष्मण सिंह, अश्वनी, अनुज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें