फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ताले तोड़ स्कूल में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने ताले तोड़ स्कूल में की चोरी
विज्ञापन

नानौता। नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित महाराणा प्रताप हाईस्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर चोर सीसीटीवी कैमरे, एलईडी, एक जनरेटर 5 किलोवाट सहित करीब 60 हजार रुपये का सामान चुरा कर ले गए। स्कूल प्रधानाध्यापक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित महाराणा प्रताप हाईस्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में सभी सामान सुरक्षित छोड़कर विद्यालय बंद करके चले गए। सोमवार को जब वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि ऑफिस के ताले टूटे हुए पड़े थे। जबकि विद्यालय से छह सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, एलईडी टीवी, टुल्लू पम्प सहित एक 5 केवी का जनरेटर चोरी जा चुका था। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें