फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से बनेगी शहीद की प्रतिमा

Tue, 25 Jul 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांसद राघव लखनपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहीद जयद्रथ के परिजनों की मांग पर अब सांसद राघव लखनपाल शर्मा भगवानपुर गांव में भव्य प्रतिमा और प्रवेशद्वार का निर्माण अपनी निधि से कराएंगे। कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को सांसद इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। इससे पहले वे प्रतिमा और प्रवेशद्वार पर परिजनों से बातचीत कर उनकी राय लेंगे। सांसद की इस पहल पर भगवानपुर के लोग उत्साहित भी हैं।
विज्ञापन


जम्मू में पाक सेना की गोलीबारी में शहीद हुए जयद्रथ के सम्मान में सांसद राघव लखनपाल शर्मा भगवानपुर गांव में अपनी निधि का एक बड़ा हिस्सा खर्च करेंगे। सबसे पहले गांव का भव्य प्रवेशद्वार शहीद जयद्रथ के नाम पर तैयार कराया जाएगा।

इसके अलावा गोली चलाते हुए शहीद की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी। गांव की मुख्य सड़क का जीर्णोद्धार कर उसका नाम शहीद जयद्रथ के नाम पर कराए जाने की योजना है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने इन कामों के लिए बाकायदा अपनी निधि को खर्च करने के लिए पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि शहीद जयद्रथ के राजकीय और सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार होने के बाद उनके पिता जसवीर ने मंत्री सुरेश राणा और डीएम से गांव में शहीद जयद्रथ की गोली चलाने की पोजीशन वाली प्रतिमा लगाए जाने की मांग की थी।

इसके अलावा गांव में शहीद के नाम से गांव का मुख्य द्वार बनवाए जाने, पुल बनवाए जाने तथा गांव में शहीद जयद्रथ के नाम से बालिकाओं का कॉलेज बनवाए जाने की मांग की। सांसद ने उन्हीं मांगों का संज्ञान लेते हुए निधि से कार्य कराने की घोषणा की।

शहीद जयद्रथ के परिजनों से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय
शहीद जयद्रथ हमारे जिले का गौरव है और उनके सम्मान में जो भी कुछ किया जाए वह कम है। उनके परिजनों से बातचीत के बाद ही प्रतिमा और मुख्यद्वार की डिजाइन पर अंतिम निर्णय होगा। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद का सम्मान करते हुए मुझे भी गर्व हो रहा है। इसके अलावा गांव में होने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

- राघव लखनपाल शर्मा, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें