फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण की जयंती मनाई। रालोद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध एवं गंगाजल से नहलाकर मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई और हवन यज्ञ भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों, मजदूरों और वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह ने केंद्र सरकार से चौधरी चरण सिंह को भारतरत्न देने की मांग की। इस दौरान अरविंद मलिक, रिंकू सोनकर, कमल सोनकर,अंकित जाटव, सुदेश चौधरी आदि मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर हवन यज्ञ किया। उसके बाद जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा जीवन किसानों एवं कामगारों के लिए समर्पित रहा। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, चौधरी बख्तावर सिंह, रविंद्र गुर्जर, रमेश चौहान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान चौधरी अयूब हसन, विक्रम गुर्जर, हाजी सलीम कुरैशी, गजेंद्र, महावीर सैनी, रामपाल सिंह, बृजपाल सिंह, पदम सिंह, राव जान मोहम्मद, आरिफ मुखिया, अतुल फंदपुरी, शौकीन राणा आदि मौजूद रहे।
भाकियू अंबावत के कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान युवा इकाई के राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी, एके त्यागी, सोमवीर राणा, अंकुश गुर्जर आदि मौजूद रहे।जाट समाज कल्याण सभा की ओर से भी चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन यज्ञ किया गया। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से भी चौधरी चरण सिंह चौक पर हवन यज्ञ का किया। चौधरी अर्जुन सिंह, उदय सिंह कांबोज, सतपाल सिंह चौहान, पदम सिंह, पवन राणा आदि मौजूद रहे। गन्ना भवन स्थित सपा के जिला उपाध्यक्ष नवाब गुर्जर के आवास पर भी चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान सुरेश गुर्जर, सतीश, सलमान, पंजाब सिंह, अशोक, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम
सहारनपुर। सपा महानगर कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों की बेहतरी के लिए समर्पित रहा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह एवं संचालन महामंत्री गुलशन कपूर ने किया। मुस्तकीम राणा, परीक्षित वर्मा, रतन यादव, फैजानुर्रमान, सुशील जैन, इजहार बबलू आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सरफराज खान, मंसूर बदर पार्षद, अहसान पार्षद, नौषाद राजा पार्षद, सईद सिद्दीकी पार्षद, फजलुर्रहमान पार्षद, शावेज पार्षद, गुरविन्दर सिंह बजाज आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने भी चौधरी चरण सिंह को याद किया
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष अशोक कुमार पुडीर, महासचिव नितिन कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे। इस दौरान विश्वबर सिंह पुण्डीर, राकेश सहल, मुनव्वर आफताब, महीपाल सिंह, रणधीर सिंह, रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें