फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि के अगले सत्र से शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
छात्रा अंशुल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के बजट में शिक्षा के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, मगर उनमें ज्यादातर बजट पुरानी चली आ रही योजनाओं के लिए रखा गया है। सहारनपुर के विद्यार्थियों में राज्य विश्वविद्यालय के अगले सत्र से पूर्ण रूप से संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में बच्चों के लिए नि:शुल्क यूनिफॉर्म, मिड-डे मील, स्कूल बैग, जूते और मोजे के लिए बजट को छात्र कुछ नया नहीं मान रहे हैं। समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18.172 करोड़ रुपये खर्च किए जाने प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा की बात करें तो राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण पूर्ण कराने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसे प्रदेश भर के लिए बेहद कम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पात्रों को टैबलेट देने की घोषणा से छात्र उत्साहित हैं। संस्कृत विद्यालयों में निर्धन छात्रों को मुफ्त छात्रावास और भोजन की सुविधा देने की घोषणा भी खुशी की लहर लेकर आई है।
छात्रों की बात
( फोटो-8 )
- बीए प्रथम वर्ष की आयुषी का कहना है कि यदि राज्य विश्वविद्यालय जल्द शुरू हो जाता है तो इससे उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
फोटो -8ए
- महाराज सिंह कॉलेज के छात्र अंशुल का कहना है कि सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पात्र छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा की है। यह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 8बी
- मोहम्मद फहाद का कहना है कि सरकार ने राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना अच्छी है, मगर कई मद में बजट बेहद कम रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें