फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालंदा स्कूल में राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नालंदा स्कूल में राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य स्तर की जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुक्त्रस्वार से मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बालक और बालिकाओं की कुल 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन के पहले मुकाबले में सहारनपुर ने इटावा को हराया। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ (एनसीसी) आरके चौहान ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जनपदों से आई टीमों के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन की तरह खेलों में भी अनुशासन का बड़ा महत्व है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वह खेल भावना को बनाए रखते हुए अपना प्रदर्शन करें। प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा ने कहा कि नालंदा वर्ल्ड स्कूल के लिए सौभाग्य की बात है कि उसे राज्य स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव रामकुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा का शुक्त्रिस्या किया। इसके बाद खिलाड़ियों का मार्च पारित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने टॉर्च लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म भी आयोजित हुए। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बालकों का रहा। इसमें सहारनपुर ने इटावा को 16-08 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन चेयरमैन सुभाष चौधरी, निदेशक मुकुल चौधरी, मोहित चौधरी, विनय दुबे, श्यामवीर सिंह, विवेक मैथ्यूज, आकांक्षा लांबा, वैभव सिंघल, मोहम्मद यूनुस, निष्ठा आदि मौजूद रहे।

मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ में प्रस्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें