फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील कुमार को राज्य पुरस्कार, अन्य शिक्षक भी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विकास भवन में शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक को सम्मानित करते मंत्री जसवंत सैनी व सीडीओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षक दिवस पर विकास भवन के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सुशील कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके अलावा अन्य शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री, अधिकारी और अनेक शिक्षक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को एलईडी पर लाइव देखा गया।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि रहे औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार मौजूद रहे। सर्वप्रथम प्रदेश स्तर से शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण सभागार में हुआ। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले जनपद के शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सबसे खास सुशील कुमार शर्मा रहे, जिन्हें राज्य मंत्री के हाथों राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संचालन कपिल दुआ ने किया। एडी बेसिक योगराज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती, जिला समन्वय वरुण कुमार, अरविंद कुमार, वैभव जैमिनी, ईशा जैन, नीलू चोपड़ा, डॉ. पूजा यादव, डॉ. चीनू कच्छल, मधु शर्मा, विजय कुमार, प्रीतम सिंह, विजयपाल सिंह, संगीता आदि मौजूद रही।
ये शिक्षक हुए सम्मानित
- स्मृति चौधरी, अंजली, अर्चना यादव, रीता गुप्ता, राकेश, वंदना, अजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, महादेव, अंकुश, जैनब, आयशा, उपेंद्र कुमार, संध्या शर्मा, शोभना, अंकिता, हकीमुद्दीन, आसिया, अमित कुमार, प्रीति चौहान, मनोरमा, दीपा रानी, आशा वहेल, प्रतिभा यादव, निकिता, अंकिता, आशा गौड़, मनोरमा, अमित कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों और प्रधानाचार्यों को भी सम्मान
सत्र 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 विद्यार्थियों और उनके प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में नमृता, सूर्यप्रताप सिंह, राधिका गुप्ता, मयंक कुमार, अनुष्का चौहान, यश चौधरी, खुशी प्रजापति, समर, कनिका, अनु देवी, शिवानी, श्रुति चौहान, सौरभ कुमार, मेघा पुंडीर, रितिक कुमार, मानसी सिंघल, निशांत राज, शुभम कुमार, अतुल पंवार, वंश धीमान, तनुश्री पांडेय, वंश, पलक गुप्ता और अपूर्वा शामिल हैं। प्रधानाचार्यों में अरुण कुमार, धनीराम, सुखपाल सिंह, बृजगोपाल, अर्जुन सिंह, रविंद्र प्रताप, जगपाल दत्त, शुभम गुप्ता, रामबीर सिंह, ब्रह्म सिंह, चंद्र किशोर, नरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, हर्षदेव स्वामी, अशोक कुमार, संजय शर्मा, ओम सिंह, दिनेश कुमार, सतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें