डीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता दौडती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी प्रीति यादव ने रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलों में भी आज कॅरियर बनाया जा सकता है। खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने स्कूल कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। बेटियां भी खेल में बुलंदियों पर पहुंची है और कॅरियर बनाया है। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। जनपद से अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कक्षा तीन से पांचवीं तक के छात्र-छात्रा प्रतियोगिता का हिस्सा बने। दौड़, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। स्कूलों के अनुसार परिणाम घोषित किए गए। सेंट मेरीज एकेडमी प्रथम, खालसा पब्लिक स्कूल द्वितीय और दिल्ली पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्या आदेश सिसौदिया ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर तारीफ की। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता दौडती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
डीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता गोला फेंकती छात्रा- फोटो : SAHARANPUR