फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने दो दरोगा सहित तीन को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 स्थानों पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की चेक
विज्ञापन

-कप्तान ने रात में आठ जगह कांवड़ शिविर की सुरक्षा देखी

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने दो उपनिरीक्षकों और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने वायरलैस सैट पर दोनों को निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी ने 15 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। क्यूआरटी प्रभारी शराब के नशे में मिले, जिनका मेडिकल कराया गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए मिले।
रविवार रात एसएसपी ने देहरादून रोड स्थित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया, जब वह देहरादून रोड पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जाम लगा हुआ है और कांवड़ियों को गंतव्य की ओर बढ़ने में दिक्कत हो रही है। एसएसपी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। यहां पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार तोमर और सिपाही सतेंद्र सिंह एक ढाबे पर बैठे हुए मिले और खाना खा रहे थे। इनके पास टार्च और सीटी भी नहीं थी। इन दोनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी वर्तमान में कोतवाली सदर बाजार में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी देहरादून पर क्यूआरटी (हाईटेक क्विक रिस्पांस टीम) को चेक किया। यहां पर तैनात क्यूआरटी प्रभारी प्रेमचंद को एसएसपी ने बुलाया तो वह शराब के नशे में मिले। एसएसपी ने प्रेमचंद का मेडिकल कराने के बाद निलंबित कर दिया। इसके साथ एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से वायरलैस पर थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उन्होंने कई जगहों पर निरीक्षण किया। पुलिस अधिकतर पुलिसकर्मी डंडा, बाडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, टॉर्च और बिना सीटी के नजर आए। इस पर एसएसपी ने कहा अगर अगली बार लापरवाही मिली तो थाना प्रभारी को निलंंबित किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि दो उपनिरीक्षकों और एक सिपाही को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें