सहारनपुर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने को एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने 61 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें कुछ को चौकी प्रभारी बनाया गया है, तो कुछ को चौकी से हटाकर थानों पर भेजा गया है। वहीं, इनमें कई ऐसे उपनिरीक्षक भी हैं, जिन पर कई तरह के आरोप भी लगे चुके हैं। इसके तहत उनको चौकियों से हटाया भी गया है। एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तबादले किए गए हैं। जिन दरोगाओं के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी, उनको चौकियों से हटाया भी गया है। इसके साथ ही सभी को पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।