फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 28 उप निरीक्षक बने इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने जनपद में कार्यरत पुलिस विभाग के 28 उप निरीक्षक को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया है। बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने इन उप निरीक्षकों के कंधों पर तीसरा स्टार लगा कर पदोन्नति दी। इंस्पेक्टर बनने वालों में पांच थानाध्यक्ष भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में हुए समारोह में एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात सूरज राय ने सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष मनोज चाहल, गागलहेड़ी थानाध्यक्ष सूबे सिंह, फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर को स्टार लग कर निरीक्षक की पदोन्नति दी। इनके अलावा इंस्पेक्टर बने कृष्ण कुमार, राजीव कुमार कौशिक, ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल सागर, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, रविंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार यादव, शौकीन अहमद, संजीव शर्मा, संजीव कुमार, नवीन चौधरी, प्रमोद कुमार, क्षितिज कुमार, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सतीश कुमार, यंग बहादुर, कुसुम भाटी को भी अधिकारियों ने स्टार लगा कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसएसपी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज लगा यह स्टार लगने का मतलब है कि उसको लीडरशिप की जिम्मेदारी मिली हैं। यह नया स्टार जिम्मेदारी का बोघ कराता है। इस दौरान एसपी यातायात प्रेमचंद, एएसपी प्रीति यादव, सीओ अजेंद्र, रामकरण सिंह, चंद्रपाल शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें