न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में पुरस्कृत किए गए बच्चें
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, चिलकाना। सुलतानपुर स्थित न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में पौधरोपण दिवस मनाया गया। बच्चों ने स्कूल को फूलों से सजाया।
स्कूल के प्रधानाचार्य विकास सैनी ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के पौधों की विशेषताओं के बारे में बताया कि कैसे वृक्ष हमारे जीवन में सहयोगी हैं। हमारा जीवन इन वृक्षों पर ही निर्भर है। पेड़ हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। हमें समय समय पर अपने आसपास पौधे लगाते रहना चाहिए।
सभी बच्चों को शपथ भी दिलाई गई कि उन्हें अपने जन्मदिन पर और घर में होने वाले हर कार्यक्रम पर एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाना चाहिए, साथ ही उसकी देख भाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पौधे लाने पर पांच बच्चों को फिजा, लायबा, उवेश, इलमा, अवनी को पुरस्कृत भी किया गया। बिजेंद्र कौशिक, नावेद अली, हिमानी, मीनाक्षी, राखी, निदा, शिवानी, आमरा आदि मौजूद रहे।