फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 53 हजार पेड़-पौधों के फेर में फंसी एसएसएफ बटालियन

Tue, 17 Nov 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले के दतौली रांघड़ गांव में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) की पांचवीं वाहिनी का निर्माण 53 हजार पेड़-पौधों के कारण अटका हुआ है। करीब 50.02 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस बटालियन की घोषणा दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके लिए सिंचाई विभाग की जमीन भी उपलब्ध करा दी गई, लेकिन पेड़ों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में पश्चिमी जोन की एसएसएफ बटालियन स्थापित करने के प्रस्ताव को शासन ने दिसंबर 2021 में मंजूरी दी थी। चिलकाना रोड स्थित दतौली रांघड़, सुल्तानपुर, नजीबपुरा और सड़कड़ी की सीमाओं से लगी सिंचाई विभाग की करीब 50 एकड़ जमीन इसके लिए चिह्नित की गई थी। बाद में वर्ष 2021 में बटालियन के निर्माण के लिए 50.02 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई। हालांकि इस जमीन पर वन विभाग के करीब 53 हजार पेड़-पौधे खड़े होने के कारण निर्माण की राह में अड़चन आ गई है। पेड़ों को काटने या दूसरी जगह शिफ्ट करने का विकल्प है लेकिन इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। शासन और वन विभाग के स्तर पर लंबित है। बता दें कि एसएसएफ को एयरपोर्ट और कचहरी सुरक्षा आदि के लिए तैनात किया जाता है।

करीब 353 करोड़ रुपये का है निर्माण प्रस्ताव

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता महिपाल सिंह के अनुसार बटालियन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की भवन इकाई ने 198.97 करोड़ रुपये का आवासीय और 153.77 करोड़ रुपये का गैर आवासीय प्रस्ताव शासन को भेजा था। कुल प्रस्तावित लागत करीब 352.74 करोड़ रुपये है। पेड़-पौधों की वजह से अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


फिलहाल पेड़ों की वजह से ही मामला अटका हुआ है। संबंधित विभाग इस पर काम कर रहे हैं। पेड़ों को लेकर निर्णय होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन


अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें