फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने लिया अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी महिला नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री शगुफ्ता खान की तरफ से पार्टी नेताओं का सामूहिक भोज कार्यक्रम किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने मिशन 2022 को लेकर मंत्रणा की। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ग्राम बमियाला स्थित फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, सहारनपुर नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व मंत्री सरफराज खान, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, रिहान मलिक आदि शामिल हुए। पूर्व चेयरमैन खालिद खान, शगुफ्ता खान व युवा नेता साहिल खान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल हो चुकी है और प्रदेश के हालात सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वधर्म का सम्मान करते हुए पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश के हालात को बदलने के लिए अब सरकार को बदलना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन खालिद खान ने कहा कि खाकी के दम पर भाजपा की प्रदेश सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है। जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शगुफ्ता खान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मिशन 2022 के लिए पूरी मेहनत से जुटना है। पूर्व मंत्री सरफराज खान ने भी मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों की भर्त्सना की और कहा कि कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें