फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने की घोड़ा बुग्गी की सवारी

विज्ञापन
मौहल्ला तकिया में पैट्रोल डीजल की बढी कीमतो को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पेट्रोल डीजल के दामों वृद्धि को लेकर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने घोड़ा बुग्गी पर सवार होकर विरोध जताया। उन्होंने राष्ट्रपति से तेल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता डीजल और पेट्रोल के दामों की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में खान आलमपुरा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नारेबाजी कर घोड़ा बुग्गी की सवारी की। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले लेकर आम आदमी का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दामों कें वृद्धि कर रही है। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गए हों। जबकि डीजल का उपयोग आम आदमी अधिक करता है। डीजल का उपयोग किसान अपने ट्रैक्टरों में करते हैं, इससे फसलों की लागत में भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे देश में महंगाई भी बढे़गी। उन्होंने राष्ट्रपति से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस दौरान हसीन कुरैशी, गुड्डू अंसारी, मो. फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें