फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बल वर्गों की तरक्की में सहकारी बैंकों की विशेष भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक बुलंदशहर के चेयरमैन देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जिला सहकारी बैंक समाज के निर्बल वर्गों की तरक्की में विशेष भूमिका अदा करता है। बैंक सदस्य सहकारी समितियों के माध्यम से तीन प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

शनिवार को जनमंच सभागार में जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जिला सहकारी बैंक तेजी से तरक्की कर रहा है। बैठक में बैंक सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार दुआ ने वर्ष 2020-21 के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 350.10 लाख रुपये रहा है। इसके बाद बजट पर विचार विमर्श हुआ जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि जनपद में जिला सहकारी बैंक की 29 शाखाएं हैं। जड़ौदा पांडा में जनवरी के प्रथम सप्ताह में एक नई शाखा खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। विधायक कुंवर बृजेश सिंह, देवेंद्र निम और कीरत सिंह, जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद के चेयरमैन हरिराज चौधरी, जिला सहकारी बैंक मेरठ के चेयरमैन मनिन्दरपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन सतपाल पाल, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के संचालक सतीश प्रधान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं संचालक महेंद्र सैनी, राज सिंह माजरा, चरण सिंह कोरवा, राजेंद्र सिंह राठौर, सीटू कुमार, पंकज चौधरी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें