फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम, हो जाएंगे कष्ट कम

Fri, 29 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
करतब दिखाता भोला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा में अम्बाला-देहरादून हाईवे केसरिया रंग से रंग गया है। कांवड़िए भोले की विभिन्न वेशभूषा में बोल बम, बम-बम का जयघोष करते चल रहे है।
विज्ञापन


कोई तन पर केसरिया कुर्ता पहनकर चल रहा है तो कई हाथों में त्रिशूल और शरीर पर श्रृंगार करके चल रहे हैं। भोले के गण के रूप में शिवभक्त भी नाचते गाते मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। 

बृहस्पतिवार सुबह से बूंदाबांदी शिवभक्तों के लिए राहत भरी रही। कंकरीली सड़कों पर नंगे पांव बोल बम, बोल बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे भोले अजब मस्ती में दिख रहे है।
विज्ञापन


कोई नंदी का मुखौटा लगाया है तो कोई भूत के वेश में ओउम नम: शिवाय का जाप कर रहा है। पंचक समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार से शिवभक्तों का रैला उमड़ पड़ा। गागलहेडी से लेकर सरसावा तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा।

उधर, शिवभक्तों की सेवा में खड़े कांवड़ शिविरों में भोले के पैर दबाने और उनको प्रसाद पाने  की विनती में लोग सड़कों में हाथ जोड़े खड़े रहते हैं। शिवमय हो चुके शहर में सड़कों पर   बोल-बम.... बोल बम... बोल   बम सुनाई दे रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें