फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने कोलकी टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोलकी टोल प्लाजा पर हंगामा करते सपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सपाईयों ने कोलकी टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गागलहेड़ी। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोलकी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर पांच किमी के दायरे में आने वाले गांवों को टोल मुक्त करने की मांग की। उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में 21 को कोलकी कला टोल प्लाजा पर धरना देने का निर्णय लिया गया।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मोहित मुखिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोलकी टोल प्लाजा पर हंगामा कर नारेबाजी की। मोहित मुखिया ने कहा कि टोल प्लाजा के पांच किमी के दायरे मे पड़ने वाले गावों के लोगों को टोल फ्री किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दीपक यादव, अंकुर यादव, भूपेंद्र, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि प्लाजा के विरोध में कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन टोल प्लाजा के प्रबंधक द्वारा पंचायत में झूठ बोलकर गुमराह किया गया। कहा गया था की टोल शुरू करने से पहले क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक करके टोल फ्री गांवों पर सहमति बनाई जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बैठक में आने वाली 21 नवंबर को टोल प्लाजा पर धरना देने का निर्णय लिया गया। कंवर सिंह, नवाब प्रधान, संदीप, अशोक, विशु, अरुण, संजय, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें