फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों के जुलूस को पुलिस ने रोका, हंगामा

Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
election code of conduct - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर शहर में बिना अनुमति के निकाले जा रहे सपा प्रत्याशी के जुलूस को मंडी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया और एक वाहन को जब्त कर लिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया। लेकिन जुलूस को आगे नहीं बढ़ने दिया। बुधवार की शाम को सपा के नगर विधानसभा प्रत्याशी संजय गर्ग ने शहर में जुलूस निकालना शुरू किया।

जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नारेबाजी की। जब नारेबाजी करता हुआ काफिला मंडी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोक लिया और जुलूस में शामिल एक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जिस पर समर्थक भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने वाहन को तो छोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने जुलूस को आगे नहीं जाने दिया।

 सपा प्रत्याशी संजय गर्ग का कहना है कि वह कोई जुलूस नहीं निकाल रहे थे, बल्कि अन्य प्रत्याशियों की तरह अपने समर्थकों के साथ रांगड़ों के पुल से जेवीएस स्कूल तक डोर-टू-डूर जनसंपर्क कर रहे थे।

उनके साथ प्रचार की गाड़ियां थी। जिनकी उनके पास अनुमति थी। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। हालांकि बाद में अनुमति दिखाने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। 

उधर, शहर में बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी संजय गर्ग, अरशद मलिक, नरेश गोयल, मुस्तकीम राणा, रहीस, सुमित अरोड़ा, फवाद आलम, अनुज गुप्ता को नामजद किया गया है, जबकि 30 अज्ञात लोग एफआईआर में है। अज्ञात लोगों की फोटो एवं वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें